KCC Loan Mafi Online Registration Jharkhand -किसान कर्ज माफी योजनाकिसान कर्ज माफी योजना

KCC Loan Mafi Online Registration Jharkhand

झारखंड सरकार अपने राज्य के किसानो के लिए काफी सारी योजनाएं लाती रहती है। यह योजनाएं किसानों को काफी सारे लाभ प्रदान करती है। अभी हाल ही में झारखंड सरकार किसानों के लिए किसान कर्ज माफी योजना लेकर आई है। इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो लोन को चुकाने में असक्षम है। इस योजना का लाभ ज्यादातर कर्ज में डूबे हुए किसानों को मिलेगा।

यदि आप भी कर्ज से ग्रस्त है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते है, इसके लिए आपको पता होना चाहिए की आवेदन कैसे करना है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की किसान कर्ज माफी योजना का लाभ कैसे ले? इस योजना के तहत किसानों का नाम लिस्ट में आएगा, जिसका नाम लिस्ट में आएगा वही किसान इस योजना का लाभ उठा पाएगी। लेकिन लिस्ट में नाम लाने के लिए आपको योजना के तहत आवेदन करना होगा। आज हम आपको किसान कर्ज माफी योजना के तहत आवेदन करने के बारे में बताएंगे।

झारखण्ड KCC Loan माफ़ी योजना क्या है 

यह योजना झारखण्ड सरकार  द्वारा किसानो के कर्ज माफ़ी हेतु चलायी गयी योजना है.  जिसकी शुरुआत 1 फ़रवरी 2021 को की गयी थी . एस योजना के अंतर्गत झारखण्ड में रहने वाले किसानो का 50 हजार तक का लोन माफ़ किया गया था . यदि आपने किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर लोन लिया है तो आप किसान माफ़ी योजना लिस्ट के अंतर्गत अपना नाम देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है .

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट का उद्देश्य

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का उद्देश्य है की राज्य के किसान अपनी खेती  बिना किसी परेशानी के कर पाए। किसान अपने कर्ज के कारण आत्महत्या जैसा बड़ा कदम भी उठा लेते है। जिससे बचने के लिए इस योजना की शुरुवात की गई है, इसे किसान के कर्जे माफ होंगे। यदि किसान ने 1 लाख तक का लोन लिया था तो उसमे से 50 हजार तक का लोन माफ हो जायेगा।

कर्ज के कारण किसान खेती तक करना छोड़ देते है और उनका घर का खर्चा तक चलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही किसानों के कर्ज झारखंड की सरकार माफ करेगी, जिससे किसानों के कर्ज का बोझ तेजी से कम होगा। ऐसा करने से किसानो को खेती करने के मदद मिलेगी और उनका बजट भी खराब नही होगा। इससे राज्य तरक्की करेगा और उन्हे विकास करने में मदद मिलेगी।

झारखण्ड किसान कर्ज माफी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है?

झारखंड किसान कर्ज माफी के लिए जरूरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार है:

1: आधार कार्ड

2: आवेदक का पैन कार्ड

3: आवेदक का प्रमाण पत्र

4: आवेदक का मोबाइल नंबर

5: आवेदक के बैंक खाते की जानकारी

6: आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो

7: 1 रुपया टोकन राशि

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के क्या लाभ है?

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के कई लाभ है आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है:

1: इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड के गरीब किसानों को ही मिलेगा।

2: किसान कर्ज माफी योजना से किसानो को कर्ज से राहत मिलेगी।

3: इस योजना के तहत किसानों का 50 हजार तक का लोन माफ हो जायेगा।

4: जो किसान कर्ज के कारण आत्महत्या जैसा गलत और खतरनाक कदम उठा लेते है, वह किसान कर्ज माफी योजना की मदद से इससे बच सकते है।

5: यदि किसान भाई समय पर लोन चुकाते है तो उन्हें और लोन को ऑफर दिया जाएगा।

6: किसान भाई बिना किसी परेशानी के अपना काम कर पाएंगे।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए योग्यताएं क्या है?

अगर आप झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो आप इन योग्यताओं और शर्तो को पूरा करना जरूरी है। तभी आप किसान कर्ज माफी योजना का लाभ ले सकते है वरना नही। किसान कर्ज माफी योजना के लिए जरूरी योग्यताएं इस प्रकार है:

1: आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।

2: आवेदक के नाम पर ही कर्ज होना चाहिए।

3: किसान अपना कर्ज चुकाने में असमर्थ  होना चाहिए।

4: जरूरी है की आवेदक किसान ही होना चाहिए।

5: किसान के पास खेती करने के लिए जमीन होनी चाहिए।

6: जिस किसान के पास कोई नौकरी है वह किसान कर्ज माफी योजना का लाभ नहीं ले पाएगा।

Home loan Vs Personal Loan – कौन सा लोन बेहतर है? – onlineloanhelp.com

मुर्गी पालन लोन योजना || मुर्गी पालन क्या है? || मुर्गी पालन (onlineloanhelp.com)

Home Loan क्या है , Home Loan कैसे मिलता है ? – onlineloanhelp.com

किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के तहत किसान भाई ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिससे उन्हे कई आने जाने की तकलीफ नहीं झेलनी पड़ेगी और वह घर बैठे आवेदन कर पाएंगे।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले https://jkrmy.jharkhand.gov.in/ झारखंड किसान कर्ज योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। जैसे ही आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जायेंगे आप इनकी होम पेज पर पहुंच जायेंगे।

होमपेज पर आपको सबसे पहले Beneficiary List Check करना होगा। जैसे ही आप यह चेक करनेगे आपको किसान कर्ज माफी योजना आवेदन का लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर आपको क्लिक करना है।

जैसे ही आप लिंक पर क्लिक कराने आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, आपको मांगी गई जानकारी को ध्यान से भरना है।

इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है, यहां आपको Beneficiary List मिलेगी, जिसे आपको जांचना है। आपको Beneficiary List में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना है।

Beneficiary Registration Process:

Beneficiary Registration Process के लिए आपको किसान कर्ज माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। होमपेज पर आने के बाद आपको Menu bar पर जाना है यही आपको Beneficiary रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा।

इसके बाद आपसे आपका आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा, जहां आपको आपका आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है, इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा।

यहां आपको आवेदन के लिए मांगी गई पूरी जानकारी अच्छी तरह से दर्ज करनी है। इसके बाद आपसे आपके दस्तावेजों की जानकारी मांगी जाएगी, जिसे आपको फोन में क्लिक करना अपलोड करना है। इसके बार आपको सबमिट कर देना है आप सफलता पूर्वक beneficiary list में रजिस्टर कर जायेंगे।

अब बस आपको इंतजार करना है , यदि आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में आ जाता है तो फिर आप आगे का प्रोसेस कर सकते है .

Frequently asked questions?

 

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना में किसानों का कितना कर्ज माफ होगा?

किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत किसानों को 50,000 तक का लोन माफ होगा।

झारखंड किसान कर्जमाफी योजना क्या है?

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना एक ऐसी योजना है जिसकी शुरुवात झारखंड सरकार की ओर से की गई है। इस योजना के अंतर्गत गरीब किसान जो लोन चुकाने में अक्षम है उन्हे 50 हजार तक का लोन माफ किया जाएगा।

किसान कर्ज माफी योजना के तहत शिकायत कैसे दर्ज करें

किसान कर्ज माफी योजना के तहत आप इस 1800किसान 1231136 नंबर पर कॉल कर करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको जानकारी दी किसान कर्ज माफी योजना के बारे में। हमने आपको विस्तार से बताया की किसान कर्ज माफी योजना क्या है और इसके लिए कैसे आवेदन करे। इसके अलावा किसान कर्ज माफी योजना से किसानो के कैसे लाभ होगा? उम्मीद है पूरी जानकारी आपको विस्तार से समझ आई होगी और आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जायदा se जायदा शेयर करे। यदि आपके मन में कोई सवाल है तो उसे Comment box में जरूर पूछे।

By Prachi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *